UP Police Constable Exam 2024 City Intimation Slip OUT: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़ा नया अपडेट आया है, विभाग ने परीक्षा शहर पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल uppbpb.gov.in पर से या दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडिंशियल की मदद से यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप 2024 की जांच कर सकते हैं।
UP Police Constable Exam 2024: शहर सूचना पर्ची हुई जारी
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी, 2024 को किया जाएगा।
UP Police Constable Exam 2024 में 48 लाख उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। इस परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
जो उम्मीदवार शहर-सूचना पर्ची के इंतजार में थे, वे यहां दिए गए लिंक से इसे डाउनलोड कर लें। बता दें, शहर-सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड दोनों में अंतर है, एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुूके हैं, जबकि शहर-सूचना पर्ची आज जारी की गई है।
| पोस्ट | पुलिस कांस्टेबल |
| आयोजक | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| रिक्तियां | 60,244 |
| यूपी पुलिस परीक्षा सिटी स्लिप | 10 फरवरी 2024 |
| यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड की तारीख | 13 फरवरी, 2024 |
| यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि | 17 और 18 फरवरी, 2024 |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 शहर-सूचना पर्ची ऐसे देखें
- uppbpb.gov.in पर जाकर होमपेज पर उपलब्ध शहर-सूचना पर्ची लिंक पर क्लिक करें।
- पूछे गए विवरण दर्ज करें।
- यूपी पुलिस परीक्षा विवरण देखें।
3 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र पर होगा आयोजन
राज्य के 75 जिलों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके लिए राज्य में 3 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
