एजुकेशन

UP Police Constable Answer Key 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल 23, 24 और 25 अगस्त की भर्ती परीक्षा की आंसर की, यहां कर सकेंगे डाउनलोड

UP Police Constable Answer Key 2024, Sarkari Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड 31 अगस्त को अंतिम चरण की परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकता है। हालांकि इससे संबंधित अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UP Police Constable Answer Key 2024

UP Police Constable Answer Key 2024, Sarkari Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल की 23, 24 और 25 अगस्त की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लगातार आंसर की को लेकर गूगल पर सर्च कर (UP Police Constable Answer Key) रहे हैं। बता दें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने अभी उत्तर कुंजी से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं (UP Police Constable Answer Key 2024 Sarkari Result) किया है। कयास लगाया जा रहा है कि 30 और 31 अगस्त की परीक्षा के बाद आंसर की जारी कर (UP Police Constable Answer Key 2024 Shift 2) सकता है। उत्तरकुंजी जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा।

बता दें इस बार यूपीपीबीपीबी ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित किया था। हालांकि तीन चरणों की परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। परीक्षा के लिए कुल 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 62,224 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Constable Answer Key 2024 Download

  • सबसे पहले UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Police Constable Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP Police Constable PET & PST Exam Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी व पीएसटी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए पात्र माने जाएंगे। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा के रिजल्ट के बाद पीईटी व पीएसटी के लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा।

UP Police Constable Answer Key: नकल की कोई गुंजाइश नहीं

बता दें यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा काफी कड़ाई के साथ आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्र के बाहर व अंदर चप्पे चप्पे पर कैमरा लगाया गया है। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस अधिकारी व कांस्टेबल तैनात हैं। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

UP Police Constable Answer Key 2024 Sarkari Result: दो पालियों में परीक्षा

पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे एग्जाम सेंटर पर पहुंचना है। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा के लिए दोपहर 1 बजे एग्जाम सेंटर पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article