UP Police Constable Answer Key 2024: कल जारी होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल आसंर-की, बोर्ड ने जारी किया नोटिस

UP Police Constable Answer Key 2024 Release Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से भी यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable Answer Key 2024 Release Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की कल यानी 11 सितंबर को जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2024 पीडीएफ लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP Police Constable Answer Key 2024

UP Police Constable Answer Key 2024

UP Police Constable Answer Key 2024: कल आएगी आंसर-की

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त 2024 को किया गया। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की कल यानी 11 सितंबर को जारी कर दी जाएगी। आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

End of Feed