एजुकेशन

UP Police Admit Card 2026: इस दिन जारी होगा यूपी पुलिस SI और ASI टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UP Police Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई और एएसआई लिखित परीक्षा के बाद अब 28 फरवरी को टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड द्वारा टाइपिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी करने की डेट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

कब जारी होगा यूपी पुलिस SI और ASI टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड

UP Police Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने हाल ही में यूपी पुलिस एसआई, एएसआई भर्ती के लिए आयोजित होने वाली टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की डेट की घोषणा कर दी है। लिखित परीक्षा पास करने बाद टाइपिंग टेस्ट के लिए जिन उम्मीदवारों को चयनित किया गया है, उन्हें बता दें कि एडमिट कार्ड 2026 (Admit Card) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आसान चरणों में डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

कब जारी होगा यूपी पुलिस टाइपिंग टेस्ट

बता दें कि यूपी पुलिस एसआई और एएसआई लिखित परीक्षा के पाद टाइपिंग टेस्ट का आयोजन अब 28 फरवरी को किया जाएगा। इससे पहले बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर परीक्षा एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिन्हें वह आसान चरणों में डाउनलोड कर सकते हैं।

कब जारी होगा यूपी पुलिस टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस एसआई, एएसआई टाइपिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले 24 फरवरी 2026 को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम समेत अन्य जानकारी शामिल होगी।

कैसे करें यूपी पुलिस टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड?

1. यूपी पुलिस एसआई और एएसआई टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना है।

2. वेबसाइट के होमपेज पर ''UP Police SI, ASI Typing Test Admit Card Date 2026' का लिंक दिखाई देगा।

3. उम्मीदवारों को इस लिंक पर क्लिक करना है।

4. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा।

5. इस पेज पर आपको लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना है और सबमिट करना है।

6. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।

7. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका एक पीडिएफ बनाएं और प्रिंट आउट लेना न भूलें।

उम्मीदवारों को बता दें कि टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। फोन में दिखाया एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा।

यूपी पुलिस टाइपिंग टेस्ट में क्या होगा?

बता दें कि यूपी पुलिस एसआई और एएसआई टेस्टिंग टेस्ट में उम्मीदवारों को 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से हिंदी टंकण और 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से अंग्रेजी टंकण में पूरा करना होगा। साथ ही उम्मीदवारों को 80 शब्द प्रति मिनट की गति से 5 मिनट में करीब 400 शब्दों का डिक्टेशन भी पूरा करना होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article