UP PET Exam: 30 अक्टूबर को यूपी पीईटी परीक्षा, एग्जाम सेंटर बनाए गए स्कूलों में रहेगी छुट्टी

UP PET Exam 2026 UP School will remain closed: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित होने वाली पीईटी (PET) 2026 परीक्षा के कारण निर्धारित केंद्रों वाले विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किया जा रहा है।

UP PET Exam 2026 UP School will remain closed: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित होने वाली पीईटी (PET) 2026 परीक्षा के कारण निर्धारित केंद्रों वाले विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किया जा रहा है। जिन विद्यालयों या कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, वहां 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को परीक्षा के आयोजन के दौरान छुट्टी (अवकाश) रहेगी।

यूपी पीईटी परीक्षा

यूपी पीईटी परीक्षा

कब होगी परीक्षा

पहले यूपी पीईटी परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाली थी, लेकिन आयोग ने इसमें बदलाव कर नया शेड्यूल जारी किया है। अब यह परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 (रविवार), 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) और 1 नवंबर 2026 (रविवार) को होगी। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।

End of Feed