एजुकेशन

UP Lekhpal Result 2022 Date: कब तक आएगा यूपी लेखपाल रिजल्ट, यहां जानें सबसे पहले

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 31, 2023, 07:10 PM IST

UP Lekhpal Result 2022: यूपी लेखपाल रिजल्ट का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। लाखों अभ्यर्थी जानना चाहते हैं कि यूपी लेखपाल रिजल्ट कब आएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो यहां नतीजे की संभावित तारीख चेक कर सकते हैं।

Image

UP Lekhpal Result 2022

Photo : iStock

UP Lekhpal Result 2022 Expected Date: यूपी लेखपाल रिजल्ट का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्ठ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही लेखपाल मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से यूपी लेखपाल रिजल्ट 2022 (UP Lekhpal Main Result 2022) चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Lekhpal Main Exam 2022: जुलाई में हुई परीक्षा

यूपी लेखपाल परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में किया गया था। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई थी। यूपी लेखपाल परीक्षा संपन्न हुए अब 6 महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक आयोग ने नतीजे नहीं घोषित किए हैं। उम्मीद है कि उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के जल्द निपटारे के बाद रिजल्ट जारी होगा।

UP Lekhpal Result 2022 Date: कब आएगा रिजल्ट

हाल ही में आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी के नतीजे भी घोषित किए हैं। इस परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर 2022 को किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयोग यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट भी फरवरी में जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

UP Lekhpal Main Result 2022: किसके लिए कितने पद

यूपी लेखपाल परीक्षा के माध्यम से राज्य में 8085 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के 3271 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 1690 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 152 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 2174 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 798 पद शामिल हैं। सरकारी रिजल्ट से जुडे़ ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article