44 जिलों में हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, लखनऊ में उड़ी पेपर लीक की अफवाह, मुजफ्फरनगर में कई छात्रों ने छोड़ा एग्जाम

UP Lekhpal Exam 2026: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा फिर सवालों के घेरे में है। 44 जिलों में हुई परीक्षा में कहीं पेपर लील की अफवाह सामने आई है, तो वहीं मुजफ्फरनगर में कई छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।

UP Lekhpal Exam 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा हमेशा से ही सुर्खियों और विवादों में बनी रहती है। 7,994 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के बीच असंतोष साफ देखा जा सकता है। विज्ञापन में अचानक पदों के फेरबदल से लेकर परीक्षा केंद्रों पर नकल की अफवाहों और तकनीकी गड़बड़ियों ने एक बार फिर पूरी भर्ती प्रक्रिया को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। इस बार विवाद परीक्षा के बाद शुरू नहीं हुआ बल्कि नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही परीक्षा सवालों के घेरे में आ गई थी।

UP Lekhpal Exam 2026

UP Lekhpal Exam 2026

विज्ञापन में पदों की संख्या घटाने पर विवाद

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का विवाद नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही शुरू हो गया था। छात्रों ने उस दौरान आरोप लगाया था कि आयोग ने शुरुआत में अनारक्षित वर्ग के लिए 4,165 पद घोषित किए थे, लेकिन कुछ ही दिनों बाद संशोधित विज्ञापन जारी कर इन पदों की संख्या घटाकर 3,205 कर दी गई। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने इसे अनारक्षित वर्ग के मेधावी छात्रों के साथ अन्याय बताते हुए इस पूरे मामले पर सरकार से एक श्वेत पत्र जारी करने की मांग की थी।

End of Feed