यूपी में दो नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज को मंजूरी, अयोध्या में महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय तो गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग यूनिवर्सिटी

उत्तर प्रदेश शासन ने अयोध्या में ‘महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय’ के संचालन की अनुमति प्रदान की है, वहीं गाजियाबाद में ‘अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु आशय-पत्र जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश शासन ने अयोध्या में ‘महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय’ के संचालन की अनुमति प्रदान की है, वहीं गाजियाबाद में ‘अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु आशय-पत्र जारी किया गया है। महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट, दिल्ली द्वारा अयोध्या में महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2025 के अंतर्गत अधिसूचित करते हुए अनुज्ञा-पत्र प्रदान किया गया है। वहीं, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग सोसाइटी, गाजियाबाद द्वारा प्रस्तावित अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा-6 के अंतर्गत आशय-पत्र जारी किया गया है।

UP CM Yogi Adityanath in Meeting

UP CM Yogi Adityanath in Meeting

स्थानीय युवाओं को मिलेंगे बेहतर अवसर

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार निजी क्षेत्र की भागीदारी से उच्च शिक्षा में नवाचार और अधोसंरचना विकास को प्रोत्साहित कर रही है। आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनेगा। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने और युवाओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षण संस्थानों की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन दोनों प्रस्तावों को समयबद्ध प्रक्रिया के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है।

End of Feed