एजुकेशन

CUET UG Result 2025 Declared: जारी हुआ सीयूईटी यूजी का रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

CUET UG Result 2025 Declared at cuet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CUET UG Result 2025 Declared

CUET UG Result 2025 Declared at cuet.nta.nic.in: सीयूईटी यूजी रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी का रिजल्ट आज यानी 4 जुलाई को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 13 मई से 3 जून 2025 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 17 जून को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 20 जून तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद एनटीए ने 1 जुलाई को फाइनल आंसर-की जारी की थी। अब इस परीक्षा का रिजल्ट भी अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download CUET UG Result 2025

  • सबसे पहले सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी यूजी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG 2025 Result: 13 भाषाओं में हुई थी परीक्षा

सीयूईटी यूजी परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा में 13.54 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article