UP Deled 2nd 4th Semester Back Paper Result 2026: परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश(PNP) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (Diploma in Elementary Education) द्विवर्षीय पाठ्यक्रम के अंतर्गत अक्टूबर में आयोजित सेकेंड और फोर्थ सेमेस्टर बैक पेपर का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in, updeledinfo.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UP Deled 2nd 4th Semester Back Paper Result 2026: ऐसे चेक करें यूपी डीएलएड सेकेंड और फोर्थ सेमेस्टर बैक पेपर का रिजल्ट
UP Deled 2nd 4th Semester Back Paper: कब हुई थी परीक्षा
बता दें निर्धारित शेड्यूल के अनुसार डीएलएड सेकेंड सेमेस्टर का बैक पेपर 12 से 14 अक्टूबर के बीच आयोजित किया गया था, जबकि फोर्थ सेमेस्टर का बैक पेपर 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक निर्धारित था। परीक्षा समाप्ति के तुरंत बाद कॉपियों का मूल्यांकन कर रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित कर दिया गया है।
डीएलएड सेकेंड सेमेस्टर में इतने छात्र
यहां कुल 41,671 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 40,640 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सेकेंड सेमेस्टर के 17,437 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 16,925 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जिसमें से 12,789 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
UP Deled 2nd 4th Semester Back Paper Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले btcexam.in, updeledinfo.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Deled 2nd, 4th Semester Back Paper Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
सेकेंड और फोर्थ सेमेस्टर का पास पर्सेंटेज
सेकेंड सेमेस्टर का पास प्रतिशत 75.56 प्रतिशत रहा। इसमें 2023 बैच के 15,664 उपस्थित छात्रों में से 11,885 छात्र शामिल हुए। 2022 बैच के 1,004 में से 789 छात्र और 2021 व 2019 बैच के परीक्षार्थी भी शामिल रहे। इसके अलावा चतुर्थ सेमेस्टर के 24,234 रजिस्टर्ड विद्यार्थियों में से 23,715 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसमें कुल 75.48 फीसदी यानी 17,901 छात्रों ने सफलता प्राप्त की।
