Government Jobs in UP: यूपी वालों को जल्द मिलने वाली है सरकारी नौकरी, CM ने कहा तत्काल भरें सभी विभागों के खाली पद, कतई न हो देरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2023, 04:08 PM IST

Sarkari Naukri 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सभी विभागों में रिक्त पदों पर यथाशीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव गणों के साथ विभागवार कार्मिकों की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने अनेक दिशा-निर्देश दिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से मांगा रिक्त पदों का विवरण, भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
  • पदोन्नति के लिए परफॉर्मेंस को बनाएं आधार, 30 सितम्बर तक पूरी हो जाये विभागीय पदोन्नति: मुख्यमंत्री
  • पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर जारी चयन की प्रक्रिया आगामी दिसंबर तक हो जाए पूरी: मुख्यमंत्री

Government Jobs in UP: मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शासकीय विभागों में मानव संसाधन का अभाव विभागीय कार्यक्षमता और जनहित पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।नियुक्तियों में विलंब से केवल बैकलॉग बढ़ता है, बल्कि युवाओं की अपनी योग्यता के अनुरूप अवसर भी नहीं मिलता। इसलिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक विभाग अपने यहां नियुक्ति की प्रक्रिया को समय से आगे बढाएं। रिक्तियों के संबंध में जिलों से प्राप्त हो रही जानकारी की समीक्षा भी करें।

Government jobs  in UP

यूपी वालों को जल्द मिलने वाली है सरकारी नौकरी

● मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी विभागों में ग्राम/नगर और जिला से लेकर शासन स्तर तक प्रत्येक संवर्ग की गहनता से समीक्षा कर आवश्यक रिक्तियों की स्थिति स्पष्ट की जाए। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के माध्यम से सभी विभागों में रिक्तियों/ प्रचलित नियुक्ति प्रक्रिया और आवश्यक मानव संसाधन की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

End of Feed