UP Chakbandi Recruitment 2026, Sarkari Naukri: यूपी में सरकारी नौकरी की सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Chakbandi Recruitment 2026) खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने रोजगार संगम के जरिए चकबंदी विभाग में मल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती (UP Chakbandi Recruitment Vacancy) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 81 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि यहां आवेदन के लिए आपको किसी प्रकार का कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 2 सितंबर 2026 है।
UP Chakbandi Recruitment 2026: यूपी में चकबंदी विभाग में निकली वैकेंसी
UP Chakbandi MTS Recruitment 2026 Eligibility
चकबंदी विभाग की इस आउटशोर्सिंग विभाग में नौकरी के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं पास होना चाहिए। साथ ही पढ़ाई के साथ आपके पास थोड़ा काम का भी अनुभव होना जरूरी है। वहीं आयु सीमा कीव बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
UP Chakbandi MTS Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे होगा सेलेक्शन
- सबसे पहले sewayojan.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर New Registration लिंक पर क्लिक करें।
- यहां UP Chakbandi Vibhag MTS 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
UP Chakbandi MTS Selection: इन जिलों में होगा सेलेक्शन
यहां चयनित होने वाले उम्मीदवारों को बस्ती, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, सिद्धार्थ नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, प्रयागराज, ललितपुर, चित्रकूट, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी और अमेठी जैसे जिलों में काम करने का मौका मिलेगा।
