एजुकेशन

UP Board Topper Prachi Nigam Success Tips: सीतापुर की प्राची ने कैसे पाया प्रदेश में पहला स्थान, खुद बताया सफलता का राज

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 24, 2024, 11:36 AM IST

UP Board Topper Prachi Nigam Success Tips: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सीतापुर के सीता बाल इंटर कॉलेज की छात्रा प्राची निगम में प्रदेश में पहला स्थान लाकर इतिहास रच दिया है। जानें क्या है उनकी सफलता का राज। प्राची ने इस बात का खुलासा खुद किया है।

Image

UP Board Topper Prachi Nigam Success Tips

UP Board Topper Prachi Nigam Success Tips: यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से लेकर 09 मार्च 2024 तक तक आयोजित की गईं। साल 2024 में करीब 55 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें 10वीं में बैठने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 29.54 लाख और 12वीं का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 25.49 लाख थी। यूपी बोर्ड (UP Board 10th Result 2024) 10वीं की परीक्षा में सीतापुर के सीता बाल इंटर कॉलेज की छात्रा प्राची निगम (Prachi Nigam Marks) में प्रदेश में पहला स्थान लाकर इतिहास रच दिया है। जानें क्या है उनकी सफलता का राज (UP Board 10th Topper Prachi Nigam Success secret)। प्राची ने इस बात का खुलासा खुद किया है।

Prachi Nigam Career Advice in Hindi

प्राची निगम ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका साइंस में मन लगता है। प्राची का ये फैसला बताता है कि आप वो करियर चुनें जिसमें आपका मन लगता हो। प्राची ने और टॉपर्स की तरह नहीं कहा कि उसे आईएएस या आईपीएस बनना है।

Prachi Nigam Career Tips in Hindi

इंजीनियर बनने का सपना संजोने वाली प्राची ने बताया कि पढ़ाई के घंटे नहीं बल्कि लगन होनी जरूरी है। मैंने पांच-छह घंटे योजनाबद्ध तरीके से नियमित पढ़ाई की थी। छात्र-छात्राओं को घंटे देखकर पढ़ाई करने के बजाय पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपना शत-प्रतिशत योगदान करना चाहिए। जिस विषय में कमजोर हों उसको लेकर विशेष रणनीति बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए।

Prachi Nigam Success Tips in Hindi

जितनी देर पढ़ें, वह दिमाग में बसा लें। परिश्रम करेंगे तो परिणाम अच्छा ही आएगा। लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहें और उसी के अनुरूप मेहनत करें। उन्होंने बताया कि मैं सफलता को लेकर जरूर आश्वान्वित थीं, लेकिन यूपी टॉपर बनूंगी ऐसा नहीं सोचा था।

UP Board Topper Prachi Nigam Marks

प्राची निगम ने पूरे प्रदेश में टॉप किया किया है। प्राची निगम सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीतापुर की छात्रा हैं। उन्होंने 98.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. प्राची को 600 में से 591 नंबर प्राप्त हुए हैं।

Prachi Nigam Family

यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर प्राची निगम के पिता चंद्र प्रकाश निगम एक ठेकेदार हैं और उनकी मां ममता निगम एक गृहिणी हैं। उसका एक भाई और एक बहन है, दोनों 10वीं कक्षा में हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article