एजुकेशन

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट अपडेट, रुक गई कॉपियों की जांच, जानें कब से होगी शुरू

UP Board Result 2025 Evaluation (यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा): यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। अगर आप भी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा के रिजल्ट के इंतजार में थे, तो जानें कब तक होगी कॉपियों की जांच व UP Board Result 2025 Kab aayega

Image

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा

UP Board Result 2025 Evaluation (यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन को स्थगित करने के अपने निर्णय की घोषणा की है। एक ट्वीट में, UPMSP ने घोषणा की कि मूल्यांकन/बोर्ड परीक्षा जांच प्रक्रिया 1 अप्रैल को फिर से शुरू होगी। अगर आप भी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा के रिजल्ट के इंतजार में थे, तो जानें कब तक होगी कॉपियों की जांच व UP Board Result 2025 Kab aayega

CCTV निगरानी में कॉपियों की जाचं

UP बोर्ड ने निष्पक्ष मूल्यांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मूल्यांकन केंद्रों पर CCTV निगरानी भी अनिवार्य कर दी है, सचिव ने मुख्य नियंत्रकों और उप नियंत्रकों को मूल्यांकन प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी करने का निर्देश दिया है।

UP Board Result 2025 Evaluation Timing

छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों पर किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सहायक परीक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 7, 8 अप्रैल को

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 12 के छात्रों को इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा में बैठने का मौका दिया है। जो छात्र अपनी प्रायोगिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, वे अब 7 और 8 अप्रैल को परीक्षा दे सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है,

"सभी संबंधितों की जानकारी के लिए अधिसूचना प्रसारित की जाती है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा में छूटे/वंचित छात्रों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए प्रायोगिक परीक्षाएं 07-04-2025 और 08-04-2025 को आयोजित की जाएंगी।"

अधिक जानकारी के लिए यहां देखें

UP Board Result 2025 Kab aayega

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा की जाएगी, हालांकि अभी डेट व टाइम की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन एक बार जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट डेट आने की संभावना बढ़ जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article