एजुकेशन

UP Board Result 2023: क्या 5 अप्रैल को आ रहा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट? अधिकारियों ने बताई पूरी बात

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 1, 2023, 08:41 PM IST

UP Board Result 2023 Date: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के 2023 यूपी बोर्ड रिजल्ट क्या 5 अप्रैल को जारी होने वाले हैं? एक नोटिस अचानक चर्चा में आने के बाद छात्रों के मन में यह सवाल उठना शुरू हो गया है। इस नोटिस में दावा है कि यूपी बोर्ड 5 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। अब अधिकारियों ने इस मामले को स्पष्ट करते हुए सच्चाई बताई है।

Image

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कब आएगा?

UP Board Result 2023 Release Date: यूपीएमएसपी यानी उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं रिजल्ट को 5 अप्रैल को जारी नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वह नोटिस फर्जी है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 5 अप्रैल को रिजल्ट आएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने अभी तक यूपी बोर्ड परिणाम 2023 तिथि, समय जारी नहीं किया है।

दिब्यकांत शुक्ला, शिक्षा विभाग, सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) प्रयागराज, उत्तर प्रदेश सरकार ने फर्जी नोटिस के बारे में ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस फर्जी खबर को प्रसारित कर रहे हैं और उम्मीदवारों के साथ अभिभावकों को गुमराह कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट (UP Board Result 2023 Date) के नाम पर वायरल हो रहे नोटिस में अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर भी हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 के अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा में बैठने वाले 53 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परिणाम के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 (UP Board Result 2023): जारी है मूल्यांकन

यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले 53 लाख से ज्यादा छात्रों को यूपी बोर्ड के परिणाम का इंतजार है। मूल्यांकन प्रक्रिया चल रही है और 2 अप्रैल 2023 तक समाप्त होने की उम्मीद है। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि 3.19 करोड़ बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं या आंसर शीट का मूल्यांकन किया जा रहा है और 258 मूल्यांकन केंद्रों पर 1.40 लाख से अधिक परीक्षक कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे हैं।

89 हजार से अधिक परीक्षक लगभग 1.86 करोड़ हाई स्कूल परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर इसे चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के साथ तैयार रहना चाहिए। यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट के बारे में आधिकारिक पुष्टि होने के बाद, इसे यहां अपडेट किया जाएगा।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article