UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा देने वाले उन छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है, जो किसी वजह से प्रैक्टिकल की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। इन छात्रों राहत देते हुए यूपी बोर्ड ने एक आखिरी मौका देना का ऐलान किया है। UPMSP द्वारा 12वीं के छात्रों के एक बार फिर प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शामिल होकर छात्र अपने रिजल्ट को सुधार सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं।
यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा से चूके छात्रों को आखिरी मौका
12वीं के छात्रों को मिलेगा प्रैक्टिकल देने का एक और मौका
यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित की गई प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद किसी कारण उसमें शामिल नहीं हो पाए और वह छात्र जिनके अंक किसी तकनीकी समस्या की वजह से बोर्ड तक नहीं पहुंच पाए उन छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, ताकि प्रैक्टिकल में पास होकर और अच्छा अंक प्राप्त कर छात्र अपना स्कोर बढ़ा सकें।
Also Read: क्या CBSE बोर्ड परीक्षा में बैठे बिना दे सकते हैं कंपार्टमेंट परीक्षा? दूर करें अपनी सारी कंफ्यूजन
कहां होगी यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा?
यूपी बोर्ड ने आखिरी मौके के तौर पर प्रैक्टिकल परीक्षाओं के आयोजन का फैसला लेते हुए बताया कि इन परीक्षाओं का आयोजन जिला स्तर पर निर्धारित केंद्रों में किया जाएगा। छात्रों को सलाह है कि वह इस संबंध में अपने संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करें।
कब होगी प्रैक्टिकल परीक्षा?
यूपी बोर्ड द्वारा 12वीं के छात्रों के लिए एक बार फिर प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 9 और 10 अप्रैल को तय परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षा में पीछे छूटे छात्रों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड, लैब मैनुअल और प्रोजेक्ट फाइल अपने साथ ले जाएं।
इस प्रैक्टिकल परीक्षा का रिजल्ट पर क्या होगा असर
बता दें की यूपी बोर्ड द्वारा कॉपियों का मूल्यांकन जारी है। ऐसे में यूपी बोर्ड द्वारा एक अंतिम मौके के तौर पर प्रैक्टिकल परीक्षाएं फिर कराने के पीछे का लक्ष्य वंचित छात्रों के परिणाम मुख्य रिजल्ट के साथ घोषित करना है। इससे रिजल्ट में इनकंप्लीट या अनुपस्थित लिखा नहीं आएगा। साथ ही छात्रों को स्कोर बढ़ाने का एक मौका मिलेगा। इसमें भी जो छात्र चूक जाते हैं उनका रिजल्ट इससे प्रभावित हो सकता है।
