एजुकेशन

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा, नतीजों को लेकर UPMSP के सचिव ने दी अपडेट

UP Board 10th 12th Result 2025, UPMSP Sarkari Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के रिजल्ट की घोषणा जल्द की जानी है। इन दोनों कक्षाओं के करीब 54 लाख से अधिक छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल बोर्ड ने 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था। वहीं, 2023 में नतीजे 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे। जानें इस साल यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा (up board result kab aayega)।

Image

UP Board Result 2025 kab aayega

UP Board 10th 12th Result 2025, UPMSP Sarkari Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के रिजल्ट की घोषणा जल्द की जानी है। इन दोनों कक्षाओं के करीब 54 लाख से अधिक छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस बार भी परंपरा को बरकरार रखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा। यूपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट लगभग तैयार हो चुका है और ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर मार्कशीट जारी की जाएगी। पिछले साल बोर्ड ने 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था। वहीं, 2023 में नतीजे 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे। जानें इस साल यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा (UP Board result kab aayega)।

UPMSP UP Board Result 2025 Update

सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख को लेकर अलग अलग दावे किए जा रहे हैं। इस बीच यूपी बोर्ड की ओर से सही और सटीक जानकारी दी गई है। अमर उजाला की एक रिपोर्ट की मानें तो यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया है कि परिणाम 25 अप्रैल से पहले घोषित नहीं किया जाएगा। वहीं विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो परीक्षा परिणाम 26 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। छात्र रोल नंबर की मदद से यूपी बोर्ड 12वीं और 10वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं (up board result 12th check by roll number)

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड में कुल छात्र

भगवती सिंह ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच सम्पन्न कराई गईं। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच किया गया। इस कार्य के लिए राज्यभर में कुल 261 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। इस साल, यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कुल 54.37 लाख छात्र उपस्थित हुए, जिसमें 27.32 लाख छात्र कक्षा 10 (हाईस्कूल) की परीक्षा दे रहे थे और 27.05 लाख छात्र कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में शामिल हुए थे।

How To Check UP Board 10th 12th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Result वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

UP Board Result Topper List: पिछले साल के टॉपर्स

बता दें कि पिछले साल यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में प्राची निगम ने 591 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया। दीपिका सोनकर ने 590 अंक प्राप्त किए, जबकि नव्या सिंह, स्वाति सिंह, और दीपांशी सिंह ने 588 अंक प्राप्त किए। वहीं 12वीं कक्षा के टॉपर्स में शुभम वर्मा ने 97.80% अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सौरभ गंगवार और अनामिका ने 97.20% अंक प्राप्त किए, जबकि प्रियांशु उपाध्याय, खुशी और सुप्रिया ने 97% अंक हासिल किए थे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article