LIVE

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 10th 12th: वेबसाइट upmsp.edu.in पर आने वाला है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे पाएं मार्कशीट

नीलाक्ष सिंहUpdated Apr 20, 2024, 11:40 IST
Follow on Google News
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2024

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 10th 12th: वेबसाइट upmsp.edu.in पर आने वाला है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे पाएं मार्कशीट

कुछ पलों में जारी हो सकती है यूपी बोर्ड रिजल्ट की डेट, देखें सबसे पहले देखें कब तक आ सकता है रिजल्ट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जैसे ही इन रिजल्ट की घोषणा करेगा या रिजल्ट डेट की जानकारी देगा, यह आधिकारिक जानकारी results.upmsp.edu.in पर जारी की जा सकती है। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 30 अप्रेल से पहले जारी किया जा सकता है, लेकिन यह आधिकारिक खबर नहीं है, माना जा रहा है, इस बार जल्दी UPMSP UP Board Result 2024 की घोषणा की जा सकती है। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 के लिए तारीख और समय घोषित करेगा। एक बार यूपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 घोषित होने के बाद, छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो
UPMSP 10th 12th Result 2024 की घोषणा इसी माह की जा सकती है।

UP Board 12th Result 2024 Date | MP Board 10th 12th Result 2024

APR 06, 2024 08:22 IST

UP Board Result LIVE: कुल इतने छात्र परीक्षा में शामिल

UP Board 10th 12th की परीक्षा के लिए कुल 55,25,308 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 29,47,311 हाई स्कूल (High School) की परीक्षा के लिए और 25,77,997 उम्मीदवार इंटरमीडिएट (Intermediate) की परीक्षा के लिए हैं।
APR 06, 2024 07:10 IST

UP Board Result LIVE: इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

UP Board Result LIVE यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों से अनुरोध है कि लगातार ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर नजर बनाए रखें। साथ ही बोर्ड के ट्वीटर अकाउंट पर विजिट करते रहें। रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी होते ही छात्रों को यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
APR 05, 2024 20:00 IST

UP Board Result 2024 LIVE: छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट, upmsp.edu.in पर की जाएगी। रिजल्ट का इंतजार 55 लाख से ज्यादा छात्रों को है।
APR 05, 2024 18:55 IST

UPMSP Result 2024 LIVE: कब मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट से ई मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट उनके स्कूल से मिलेगी।
APR 05, 2024 18:03 IST

UP Board Result 2024 LIVE Updates: कहां तक पहुंचा रिजल्ट का काम?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी करने की तैयारियां की जा रही हैं। कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है अब मार्कशीट तैयार किया जा रहा है।
APR 05, 2024 16:48 IST

How To Download my UP Board Marksheet 2024?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की मार्कशीट चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट - upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाना होगा।
APR 05, 2024 15:55 IST

UPMSP 10th 12th Result 2024 LIVE: कौन जारी करेगा रिजल्ट?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। रिजल्ट की घोषणा UPMSP सचिव दिव्यकांत शुक्ला करेंगे।
APR 05, 2024 15:12 IST

UP Board Exam 2024 Date LIVE: कहां मिलेगा रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए वेबसाइट्स पर मार्कशीट चेक कर सकेंगे-

upresults.nic.in
upmsp.edu.in
APR 05, 2024 14:22 IST

UP Board Result 2024 Date LIVE: मिलेगा कंपार्टमेंट का मौका

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र 1 या 2 विषय में कम नंबर हासिल करते हैं उनके लिए कंपार्टमेंट का मौका मिलेगा।
APR 05, 2024 13:59 IST

UP Board Result 2024 LIVE: यूपी बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट UPMSP Website- upresults.nic.in या upmsp.edu.in से हासिल कर सकते हैं।
APR 05, 2024 13:27 IST

UP Board Result 2024 LIVE: 12 दिनों में कॉपी चेकिंग

यूपी बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। बोर्ड की तरफ से कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया महज 12 दिनों में पूरी कर ली गई।
APR 05, 2024 12:41 IST

UP Board Class 10th and 12th Results डेट की घोषणा

कक्षा 10, 12 के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। अब UP Board Official Website पर कभी भी UP Board Class 10th and 12th Results डेट की घोषणा की जा सकती है।
APR 05, 2024 12:19 IST

UP Board Result 2024 Date Live - जालसाज हर बार करते हैं ठगी की कोशिशें

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब साइबर जालसाज पैसे निकालने की ऐसी कोशिश कर रहे हैं। पिछले वर्षों में भी उन्होंने ऐसा करने की कोशिश की है और इसलिए ऐसे धोखाधड़ी के प्रयास करने वाले साइबर जालसाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
APR 05, 2024 11:56 IST

UP Board Result 2024 Date Live - फ्रॉड कॉल से सावधान रहने की चेतावनी

बोर्ड ने उपस्थित सभी अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे ऐसे फ्रॉड कॉल पर ध्यान न दें और तुरंत अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक को इस बारे में सूचित करें।
APR 05, 2024 11:38 IST

UP Board Result 2024 Date Live - सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने दी यह जानकारी

शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के सचिव दिव्यकांत शुक्ला द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किए गए आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि साइबर ठग यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को लालच देकर उनसे पैसे वसूल रहे हैं। परीक्षा में अंक बढ़ाने और उन्हें पास करने के लिए अप्रोच किया जा रहा है।
APR 05, 2024 11:22 IST

UP Board Result 2024 Live Sarkari Result - यूपीएमएसपी ने जारी किया नोटिस

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने साइबर जालसाजों द्वारा छात्रों और अभिभावकों को यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में अंक बढ़ाने, उम्मीदवारों को पास कराने का लालच देकर की गई धोखाधड़ी वाली कॉल के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है।
APR 05, 2024 10:53 IST

UP Board Result 2024 Date Live - 25 अप्रेल से पहले ही रिजल्ट

2023 में, Up Board High School (10th) Examination Result और Up Board High School (12th) Examination Result को 25 अप्रैल को घोषित किया गया था, इस बार 25 अप्रेल से पहले ही रिजल्ट जारी करने की संभावना है।
APR 05, 2024 10:38 IST

UPMSP Result 2024 Live - यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें

upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in पर जाएंआवश्यकतानुसार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं परिणाम लिंक खोलें।अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।अपना परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
APR 05, 2024 10:27 IST

UP Board Result 2024 Date Live - दिव्यकांत शुक्ला ने बताया...

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कहा, इस बार मूल्यांकन कार्य रिकॉर्ड 12 कार्य दिवसों में पूरा किया गया है।जल्द ही UP Board Class 10th and 12th Results जारी किए जाने की संभावना है।
APR 05, 2024 09:32 IST

UP Board Result 2024 Date Live - 55,25,308 छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

इसके लिए 55,25,308 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 29,47,311 हाई स्कूल या कक्षा 10 की परीक्षा के लिए और 25,77,997 उम्मीदवार इंटरमीडिएट या कक्षा 12 की परीक्षा के लिए हैं।