एजुकेशन

UP Board Result 2023: जारी होने जा रहा यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, SMS पर ऐसे करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 8, 2023, 10:51 AM IST

UPMSP UP Board Result 2023, UP Board 10th, 12th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी करेगा। वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

UP Board Result 2023

Photo : iStock

UP Board Result 2023, UP Board Class 10th, 12th Sarkari Result on upmsp.edu.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (UP Board Class 10th, 12th Result 2023) आधिकारिक वेबससाइट upmsp.edu.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। यूपी बोर्ड इंटर और हाईस्कूल रिजल्ट 2023 जारी होते ही डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP Board 10th, 12th Result 2023: कब हुई परीक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में 31,16,458 और इंटर की परीक्षा में 27,50,871 स्टूडेंट्स शामिल हुए। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है और अब रिजल्ट की तैयारी तेजी से की जा रही है।

UP Board Result 2023 Date: कब तक आएगा10वीं व 12वीं रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख नहीं साझा की है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

UP Board Class 10th,12th Result 2023: एसएमएस पर चेक करें रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। जिसके बाद रिजल्ट की लिंक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर एक्टिव की जाएगी। हालांकि, कई बार साइट क्रैश भी हो जाती है। ऐसे में स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए नतीजे देख सकेंगे। यूपी बोर्ड रिजल्ट एसएमएस पर चेक करने के लिए UP10 स्पेस Roll Number या UP12 स्पेस Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

UPMSP UP Board Result 2023: ध्यान रखें ये बात

सोशल मीडिया पर आए दिन यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट को लेकर कई खबरें वायरल होती रहती हैं। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि ऐसी फर्जी खबरों पर भरोसा न करें और किसी भी जानकारी के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article