एजुकेशन

UP Board Result 2023: जारी होने जा रहा यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, जानें पिछले 5 सालों का पास प्रतिशत

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 14, 2023, 10:13 AM IST

UP Board 10th 12th Result 2023, Sarkari Result 2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10वी व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी करेगा। स्टूडेंट्स यहां पिछले पांच सालों का पास प्रतिशत चेक कर सकते हैं।

Image

UP Board Result 2023

Photo : iStock

UP Board Result 2023, UPMSP UP Board Class 10th 12th Result 2023 on upmsp.edu.in, upresults.nic.in: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद B कक्षा 10वी व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। वहीं, एसएमएस पर चेक करने के लिए UP10 स्पेस Roll Number या UP12 स्पेस Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

UPMSP UP Board Result 2023: लाखों स्टूडेंट्स का रिजल्ट होगा जारी

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल 10वीं में 31,16,458 और 12वीं में 27,50,871 सहित लगभग 58 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए।

UP Board Result 2023 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ ये होगा जारी

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख नहीं साझा की है। बोर्ड रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट, कंपार्टमेंट एग्जाम, स्क्रूटनी और पास प्रतिशत सहित अन्य जरूरी जानकारी भी साझा करेगा। बता दें इस साल का पास प्रतिशत 90% से अधिक होने के संभावना है।

UP Board 10th 12th Result 2023 - Last five year's pass percentage
YearUP Board 10th Pass PercentageUP Board 12th Pass Percentage
202280.1885.33
202199.5397.88
202083.3174
201980.0770.06
201875.1672.43
UP Board 10th, 12th Result 2023: फर्जी खबरों से रहें सावधान

यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर कई फर्जी खबरें भी वायरल होती रहती हैं। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि किसी भी जरूरी जानकारी के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article