एजुकेशन

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित करेगी यूपी सरकार, CM योगी आदित्यनाथ ने खुद की घोषणा

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 25, 2023, 02:52 PM IST

UP Board Result 2023 Kab Aayega Date, Time and Rewards: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में राज्य स्तर और जिला स्तर के 10-10 टॉपर्स पर इनामों की बरसात करने जा रहा है। इस बात की घोषणा स्वयं सीएम योगी ने की है।

Image

up board result 2023 Reward for Toppers

UP Board Result 2023 Kab Aayega Date, Time and Rewards: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट्स आ चुके हैं। हाईस्कूल में 89.78% और इंटरमीडिएट में 75.52% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। दसवीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी और बारहवीं में चरखारी महोबा के शुभ छापरा बने टॉपर बने हैं। इस साल परीक्षा में 58,85,745 स्टूडेंट्स शामिल हुए। जिसमें कक्षा 10वीं में स्टूडेंट्स की संख्या 31,26,789 और 12वीं में 27,69,258 रही। जिन छात्रों ने इस साल यूपी बोर्ड 12वीं और 10वीं की परीक्षा दी है, वो upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UP Board Result 2023 Toppers Reward

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हृदय से बधाई! आप सभी 'नए उत्तर प्रदेश' के स्वर्णिम भविष्य के आधार स्तंभ हैं। माँ सरस्वती की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो, यही कामना है। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर तथा जनपद स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

वहीं जानकारी दे दें कि योगी सरकार द्वारा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स पर इनामों की बरसात की जाएगी। योगी सरकार 20 टॉपर्स के गांव तक पक्की सड़क बनवाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को एक लैपटॉप और 1 लाख रुपये बतौर इनाम दिए जाते हैं।

UP Board Result 2023 Kab Ayega - फरवरी और मार्च में हुई यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में 31,16,458 और 12वीं परीक्षा में 27,50,871 स्टूडेंट्स शामिल हुए।

UP Board 10th 12th Result 2023 - एसएमएस पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  2. यहां UP12 स्पेस Roll Number टाइप करें
  3. फिर इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।
  4. अब यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article