एजुकेशन

UP Board Result 2025 By SMS, WhatsApp: एसएमएस और वाट्सऐप से चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025, वेबसाइट upmsp.edu.in हो सकती है डाउन

UP Board High School, Inter Result 2025, UPMSP 10th 12th Results Check by SMS, WhatsApp Download Marks: उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन यानी यूपी बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। रिजल्ट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in के जरिए देखा जा सकता है। इसके अलावा नतीजों को SMS और WhatsApp के माध्यम भी चेक किया जा सकता है।

Image

UP Board Result 2025 By SMS, WhatsApp

UP Board High School, Inter Result 2025, UPMSP 10th 12th Results Check by SMS, WhatsApp Download Marks: उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन यानी यूपी बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसे upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in के जरिए देखा जा सकता है। इसके अलावा नतीजों को SMS और WhatsApp के माध्यम भी चेक किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे आप SMS के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत 54 लाख से ऊपर छात्र upmsp.edu. in और upresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।

12:30 बजे जैसे ही रिजल्ट की घोषणा होगी

एक साथ साइट्स पर पड़ने वाले दबाव की वजह से साइट क्रैश होने की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में रिजल्ट चेक करने में दिक्कत आ सकती है लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। रिजल्ट देखने के लिए साइट ही एकमात्र जरिया नहीं है। इसे SMS और WhatsApp के माध्यम भी चेक किया जा सकता है।

UP Board 12th Result 2025: SMS के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट

  • यूपी बोर्ड 2025 12वीं के रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • इसके बाद टाइप करें UP12 <SPACE> Roll Number ।
  • इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।
  • थोड़ी देर के बाद आपके फोन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।

UP Board 10th Result 2025: SMS के जरिये ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • वहां आपको 10वीं के रिजल्ट के लिए UP10 <SPACE> Roll Number।
  • इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।
  • थोड़ी देर के बाद आपके फोन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।

इस साल, यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कुल 54.37 लाख छात्र उपस्थित हुए, जिसमें 27.32 लाख छात्र कक्षा 10 (हाईस्कूल) की परीक्षा दे रहे थे और 27.05 लाख छात्र कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में शामिल हुए थे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article