एजुकेशन

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल जारी, 78000 सेंटर्स पर 17 दिनों में होंगी परीक्षाएं

UP Board Exam Time Table 2025 Released: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। अगले साल होने वाली यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो गया है। जारी डेटशीट के अनुसार, यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सोमवार शाम परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया।

Image

यूपी बोर्ड 2025 डेटशीट

UP Board Exam Time Table 2025 Released: अगले साल होने वाली यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो गया है। जारी डेटशीट के अनुसार, यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सोमवार शाम परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया।

माध्यमिक शिक्षा परिषद भगवती सिंह ने सोमवार की शाम टाइम टेबल जारी किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस बार महाकुंभ की वजह से महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व के बाद कराने का प्रस्ताव भेजा गया था।

UP Board Date Sheet 2025: देखें डेटशीट

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया गया है। परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित होंगी। 12 कार्य दिवसों में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा हिंदी और प्रारंभिक हिंदी से शुरू होगी। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा सैन्य विज्ञान से शुरू होगी।

UP Board Time table Date.

UP Board Date Sheet 2025

UP Board Practical Exam दिसंबर में

जारी डेटशीट के अनुसार. प्रैक्टिकल परीक्षाएं दिसंबर माह में शुरू होकर जनवरी में खत्म हो जाएगी। यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट की परीक्षा 2025 में कुल 5438597 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में 2740151 परीक्षार्थी और इण्टर मीडिएट में 2698446 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो गयी थी।

UP Board Time Table.

UP Board Time Table

UP Board.

यूपी बोर्ड

पिछली बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 9 मार्च तक चली थी। इस साल नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए यूपी बोर्ड ने कमर कसी है। बोर्ड मुख्यालय मंडल और राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी निगरानी की जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article