UP Board 10th 12th Exam 2024, UPMSP UP Board Passing Marks 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब चंद दिन ही बचे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक राज्य के 96 केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 तक होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस साल कुल 55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है।
UP Board Exam 2024
UP Board 10th 12th Exam 2024: तेज कर दें तैयारी
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा की तैयारी तेज कर दें। इसके लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अलग अलग विषयों का सैंपल पेपर भी डाउनलोड कर सकते हैं। सैंपल पेपर की मदद से परीक्षा पैटर्न की अच्छी समझ विकसित होगी। साथ ही परीक्षा के दौरान टाइम मैनेजमेंट में भी आसानी होगी।
UP Board Passing Marks 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स
यूपी बोर्ड पासिंग मार्क्स की बात करें तो 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा की तारीख रिजल्ट जारी होने के बाद ही घोषित की जाएगी।
UP Board Admit Card 2024: इस बात का रखें ध्यान
यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि स्टूडेंट्स को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा क्योंकि तय समय के बाद परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एग्जाम से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
