UP Board Compartment Exam 2025 Date: बदल गई यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम डेट, जानें किस तारीख को होगी 10वीं 12वीं परीक्षा

UP Board Compartment Exam 2025 Date Revised: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया है।

UP Board Compartment Exam 2025 Date Revised: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया है। नोटिस के अनुसार, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन अब 26 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। वहीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 19 जुलाई को होनी थी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर कंपार्टमेंट एग्जाम का नोटिस चेक कर सकते हैं।

UP Board Compartment Exam 2025 Date Revised

UP Board Compartment Exam 2025 Date Revised

दरअसल, 23 जुलाई को शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ और यातायात प्रबंधों को देखते हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। यूपी बोर्ड कंपार्मेंट परीक्षा 19 जुलाई की जगह अब 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जनपद मुख्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।

End of Feed