एजुकेशन

RRB NTPC UG Admit Card 2025: जारी होने जा रहा आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

RRB NTPC UG Admit Card 2025 Download Link: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Image

RRB NTPC UG Admit Card 2025

RRB NTPC UG Admit Card 2025 Download Link: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RRB NTPC UG Admit Card 2025 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड

आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी सिटी स्लिप परीक्षा के 10 दिन पहले जारी की जाएगी। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के चार दिन पहले जारी होगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download RRB NTPC UG Admit Card 2025

  • सबसे पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC Recruitment 2025: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

आरआरबी एनटीपीसी यूजी एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, मैथमैटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से कुल 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article