UP Board Compartment Admit Card 2025: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

UP Board 10th 12th Compartment Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

UP Board 10th 12th Compartment Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। वहीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा।

​UP Board Compartment Admit Card 2025​ (Photo Credit: Canva)

UP Board Compartment Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

UP Board 10th 12th Admit Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का एडमिट कार्ड जुलाई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, कक्षा, माता-पिता का नाम, विषय, एग्जाम डेट व टाइम, एग्जाम सेंटर और पता सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी होगी। बता दें कि सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

End of Feed