UPMSP UP Board Class 12th Sarkari Result 2023, UP Board 12th Result 2023 Date: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 25 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे। यदि वेबसाइट क्रैश होती है तो रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है।
UP Board 12th Result 2023: फरवरी और मार्च में हुई यूपी बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 58 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया। जिसमें, 10वीं परीक्षा में 31,16,458 और 12वीं परीक्षा में 27,50,871 स्टूडेंट्स शामिल हुए। ध्यान रहे कि यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, इससे कम नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स के लिए जून में कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, इसका रिजल्ट जुलाई में जारी किया जाएगा।
How to download UPMSP UP Board Class 12th Result 2023
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल 4 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वी परीक्षा छोड़ी दी थी। कुल 4,31,571 स्टूडेंट्स में से कक्षा 10वीं के 2,08,953 और 12वीं के 2,22,618 स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
