UP Board 10th Social Science Sample Paper 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है। ऐसे में छात्र अपनी तैयारी पर जोर देना शुरू कर दें। परीक्षा के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। यूपी बोर्ड की तरफ से जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं के सोशल साइंस की परीक्षा 11 मार्च 2025 को होगी।
यूपी बोर्ड 10वीं का सैंपल पेपर
बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए छात्रों को सैंपल पेपर या मॉडल पेपर की मदद लेनी चाहिए। यूपी बोर्ड 10वीं सोशल साइंस की तैयारी के लिए मॉडल पेपर और एग्जाम पैटर्न नीचे देख सकते हैं। साथ ही मार्किंग स्कीम की डिटेल्स भी यहां मिल जाएगी।
UP Board 10th Social Science Paper: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?
- यूपी बोर्ड 10वीं सोशल साइंस की लिखित परीक्षा कुल 70 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।
- सोशल साइंस का पेपर कुल दो भाग में होगा। खंड 'अ' पूरी तरह से बहुविकल्पीय सवालों का होगी। वहीं, खंड 'ब' में लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय सवाल होंगे।
- कक्षा 10वीं को सोशल साइंस पेपर में खंड 'अ' में कुल 20 बहुविकल्पीय सवाल होंगे। हर सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है। ऐसे में पूरा सेक्शन 20 अंकों का होगा।
- खंड 'ब' में पहले वर्णनात्मक सवाल 4 होंगे। इन सवालों का जवाब कम से कम 80 शब्दों में लिखना होगा। इसमें हर सवाल के लिए 4 अंक यानी लघु उत्तरीय सेक्शन 16 अंकों का होगा।
- खंड 'ब' में 4 सवाल दीर्घ उत्तरीय होंगे, जिसके सवाब 150 शब्दों में लिखने हैं। इसमें हर सवाल के लिए 6 अंक यानी इसमें कुल 24 अंक होंगे।
- इसके बाद 10 सवाल मानचीत्र संबंधित होंगे। इसमें हर सवाल के लिए 1 अंक निर्धारित है।
ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं मैथ्स का मॉडल पेपर, यहां देखें
UP Board Exam Date Sheet: किस शिफ्ट में होगी परीक्षा?
यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी और 12 मार्च को खत्म होंगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहली शिफ्ट में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 10 की परीक्षा जहां हिंदी और हेल्थकेयर के पेपर से शुरू होगी, तो वहीं 12वीं की परीक्षा सैन्य विज्ञान और हिंदी के पेपर के साथ शुरू होगी।
