एजुकेशन

UP Board 10th Result 2024, upmsp.edu.in: यूपी बोर्ड 10वी रिजल्ट 2024 हुआ घोषित, स्टूडेंट्स यहां चेक करें दसवीं का परिणाम

UP Board 10th Result 2024 Declared on upmspresults.up.nic.in, www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की मदद से अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

Image

UP Board 10वीं का रिजल्ट 2024 जारी

Photo : Times Now Digital

UP Board Class 10th Result 2024 on upmspresults.up.nic.in, www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से हाईस्कूल का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र अब अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर और रोल कोड से लॉगिन करना होगा।

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल कुल 29 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। सभी का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट UPMSP के सचिव दिव्यकांत शुक्ला द्वारा जारी किया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UP Board 10th Result 2024 Declared ऐसे करें चेक

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियव वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Results के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद UPMSP High School Annual Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।

स्टेप 4: अगले पेज पर रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करके लॉगिन करें।

स्टेप 5: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 6: मार्कशीट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रखें।

UP Board Result 2024 Websites

यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर छात्रों की ई मार्कशीट जारी कर दी जाएगी। वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध ई-मार्कशीट के आधार पर छात्र आगे की कक्षाओं में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्कूल से ही प्राप्त होगी। ओरिजिनल मार्कशीट में स्कूल के प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article