एजुकेशन

UP Board 10th Result 2023, upmsp.edu.in: घोषित हुए यूपी बोर्ड 10वी परीक्षा के परिणाम, प्रियांशी सोनी ने मारी बाजी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 25, 2023, 06:40 PM IST

UP Board 10th Result 2023 Declared on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा के नतीजे आज वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इसी के साथ बोर्ड ने 10वीं टॉपर की लिस्ट भी जारी कर दी है।

Image

UP Board 10th Result 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है।
  • स्टूडेंट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और स्कूल कोड की जरूरत होगी।

UP Board 10th Result 2023 on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के अलावा यहां दी गई डायेरक्ट लिंक पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और स्कूल कोड की आवश्यकता होगी। इ

UP Board 10th Result 2023 Topper: 10वीं में प्रियांशी ने मारी बाजी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस साल प्रियांशी सोनी ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, कुशाग्र और मिश्कत नूर ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। जबकि, कृष्णा, अर्पित और श्रेयांशी तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल का पास प्रतिशत 89.78 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 93.34 और लड़कों का 86.65 रहा।

UP Board 10th Result 2023: जारी हुआ 31.16 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। आधिकारिक सूचना के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 31,16,458 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

UPMSP UP Board Class 10th Result 2023: एसएमएस पर भी चेक करें रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा एसएमएम पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और UP10 स्पेस Roll Number टाइप करके 56263 पर भेज दें। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा

How to download UP Board Class 10th Result 2023

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP Board 10th Matric Result 2023: डाउनलोड करें यूपी बोर्ड 10वीं मार्कशीट

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से वितरित की जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article