एजुकेशन

UP Board 10th Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, एंड्रॉयड और iPhone यूजर्स SMS पर ऐसे चेक करें नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 25, 2023, 12:14 PM IST

UP Board 10th Result 2023, UPMSP UP Board Class 10th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए एंड्रॉयड और iPhone यूजर्स को कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Image

How to check UP Board 10th Result 2023 via SMS

Photo : iStock

UP Board 10th Result 2023, UPMSP UP Board Class 10th Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 10वीं रिजल्ट आज यानी 25 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा एंड्रॉयड और iPhone यूजर्स एसएमएस पर भी नतीजे देख सकते हैं।

UP Board 10th Result 2023: 58 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट होगा जारी

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 31,16,458 और 12वीं में 27,50,871 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। बोर्ड आज सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ जारी कर देगा।

UP Board Class 10th Result 2023: एसएमएस पर चेक करें 10वीं रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही वेबसाइट क्रैश होने की भी संभावना रहती है। ऐसे में स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए केवल इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा और कुछ ही मिनटो में रिजल्ट आपके सामने होगा।

  • अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • यहां UP10 स्पेस Roll Number टाइप करें
  • फिर इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।
  • अब यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
UP Board 10th Marksheet 2023: कब और कहां मिलेगी मार्कशीट

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन का इंतजार करना होगी क्योंकि यह संबंधित स्कूल से वितरित की जाएगी। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वी एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article