LIVE

UP Board 10th 12th Result 2024: जारी हुआ यूपी बोर्ड 12वीं व 12वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत चेक करें मार्क्स

अंकिता पांडेUpdated Apr 20, 2024, 18:13 IST
Follow on Google News
यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2024

UP Board 10th 12th Result 2024: जारी हुआ यूपी बोर्ड 12वीं व 12वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत चेक करें मार्क्स

UP Board 10th 12th Result 2024, Sarkari Result 2024, UPMSP Result Link on upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 20 अप्रैल 2024, शनिवार दोपहर 2 बजे जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

वहीं, यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मोबाइल में एसएमएस (UP Board Result 2024 via SMS) पर चेक करने के लिए आपको UP10 स्पेस Roll या UP12 स्पेस Roll टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। बता दें कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया गया था।

APR 20, 2024 17:25 IST

How to Get UP Board 10th 12th Original Marksheet 2024?

यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर छात्रों की ई मार्कशीट जारी कर दी गई। वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट के आधार पर छात्र आगे की कक्षाओं में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्कूल से ही प्राप्त होगी।
APR 20, 2024 16:13 IST

UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE - वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • फिर यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
APR 20, 2024 14:34 IST

UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE - यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक

UP Board Class 12th Result 2024 Direct Link
APR 20, 2024 14:17 IST

UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE - इतने स्टूडेंट्स ने पास की परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर ठीक 2 बजे upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 89.55% और 12वीं का 82.60 फीसद दर्ज किाय गया है।
APR 20, 2024 14:10 IST

UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE - एक्टिव हुआ रिजल्ट लिंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
APR 20, 2024 13:59 IST

UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE - इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी देख सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
APR 20, 2024 13:48 IST

UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE - लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में 29 लाख 47 हजार 311 स्टूडेंट्स शामिल हुए। जबकि, इंटरमीडिएट की परीक्षा लगभग 25 लाख 77 हजार 997 स्टूडेंट्स ने दी।
APR 20, 2024 13:30 IST

UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE - यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर

साल 2023 में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में प्रियांशी सोनी ने 98.33 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था। वहीं, 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ कुशाग्र पांडे और मिश्कत नूर ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई थी। वहीं, कृष्णा झा, अर्पित गंगवार और श्रेयशी सिंह 97.67 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थे।
APR 20, 2024 13:06 IST

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2024 - यूपी बोर्ड रिजल्ट की लिंक

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 20 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी बोर्ड रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
APR 20, 2024 12:40 IST

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2024 - फेल स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा की तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी।
APR 20, 2024 12:24 IST

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2024 - तैयार रखें अपना रोल नंबर

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आपको एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 सबसे तेज चेक करने के लिए अभी से अपना रोल नंबर तैयार रखें। यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 जारी होते ही सबसे पहले डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी नतीजे देख सकते हैं।
APR 20, 2024 11:51 IST

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2024 - वेबसाइट क्रैश होने पर यहां देखें रिजल्ट

स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड हाइस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी देख सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
APR 20, 2024 11:27 IST

UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE - नोट कर लें वेबसाइट

  • upresults.nic.in
  • upmsp.edu.in
  • results.upmsp.edu.in
  • upmspresults.up.nic.in
  • results.gov.in
  • results.nic.in
APR 20, 2024 11:11 IST

UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE - आज दोपहर 2 बजे जारी होगा रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज यानी 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रयागराज मुख्यालय से की जाएगी।
APR 20, 2024 10:40 IST

UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE - SMS पर ऐसे चेक करें मार्क्स

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मोबाइल में एसएमएस पर चेक करने के लिए आपको UP10 स्पेस Roll या UP12 स्पेस Roll टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
APR 20, 2024 10:12 IST

UP Board 10th Result LIVE: पिछले साल 10वीं के रिजल्ट में कौन सा जिला था टॉप पर

  • कानपुर नगर - 94.41
  • आगरा - 94.28
  • प्रयागराज - 94.21
  • रामपुर - 93.58
  • बस्ती - 93.40
APR 20, 2024 09:31 IST

UP Board 10th 12th Result LIVE: फर्जी कॉल से रहें सावधान

UP Board 10th 12th Result LIVE यदि आपके पास नंबर बढ़वाने या पास करवाने के लिए किसी प्रकार का कोई फोन या मैसेज आता है तो तुरंत पास के पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाएं या स्कूल के प्राधानाचार्य को सूचित करें।
APR 20, 2024 09:08 IST

UP Board 10th 12th Result LIVE: रिजल्ट को लेकर खत्म हुआ इंतजार

UP Board 10th 12th Result LIVE जैसे जैसे यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट का समय पास आता जा रहा है छात्रों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। यदि आपके किसी एक या दो विषय में 33 मार्क्स से कम अंक आते हैं तो कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी।
APR 20, 2024 08:36 IST

UP Board 12th Sarkari Result LIVE: टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट जारी करने के साथ टॉपर्स की लिस्ट व पासिंग पर्सेंटेज भी घोषित कर देगा। साथ ही यहां छात्रों को राज्य के शिक्षा मंत्री व बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव द्वारा सम्मानित किया जाता है व नकद राशि दी जाती है।
APR 20, 2024 08:18 IST

UP Board 12th Sarkari Result LIVE: एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
  • यहां UP10 दर्ज कर स्पेस देकर अपना Roll Number दर्ज करें।
  • रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आ जाएगा।
  • यहां आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।