UP Board 10th 12th Result 2024 Without Internet: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में जारी होने वाला है। UP Board Result 2024 की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी होगा। छात्र अपने एडमिट कार्ड के साथ तैयार रहें यूपी बोर्ड का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है।
इस साल यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल मिलाकर कुल 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी है। UPMSP की तरफ से सभी छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट हैवी ट्रैफिक की वजह से क्रैश हो सकता है। ऑफिशियल वेबासइट डाउन या क्रैश होने की स्थिति में छात्र अपना रिजल्ट ऑफलाइन भी चेक कर सकते हैं। यहां UP Board 10th 12th Marksheet 2024 चेक करने का सबसे आसान तरीका देख सकते हैं।
UP Board 10th 12th Result 2024 by SMS
यूपी बोर्ड का एक छात्र 56263 पर एसएमएस भेजकर परिणाम प्राप्त कर सकता है। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद और उनकी कक्षा द्वारा दिया गया उसका 10 अंकों का रोल नंबर भेजना होगा। उदाहरण के लिए यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र “UP10” <स्पेस> अपने 10 अंकों के रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेज दें।
UP Board 10th 12th Original Marksheet कैसे पाएं
यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर छात्रों की ई मार्कशीट जारी कर दी जाएगी। वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट के आधार पर छात्र आगे की कक्षाओं में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्कूल से ही प्राप्त होगी। स्कूलों को कुछ दिनों के बाद बोर्ड ऑफिस की ओर से रिजल्ट भेजे जाते हैं।
UP Board 10th 12th Result 2024 on Digilocker
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट वेबसाइट क्रैश होने पर डिजिलॉकर पर जाकर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें-
- Digilocker पर रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Class X Marksheet 2023 या Class XII Marksheet 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद UP Board Board के लिंक पर जाएं।
- अगले पेज पर पहले मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से लॉगइन करें।
- रजिस्ट्रेशन के लिए रोल कोड, रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स भरें।
- रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स लेकर रख लें।
