एजुकेशन

UP Board Result 2024: पैसे के बदले नंबर... यूपी बोर्ड के छात्रों को आ रही अंक बढ़ाने के लिए कॉल्स, जानें बोर्ड ने क्या कहा

UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से 10वीं और 12वीं के लिए कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। UP Board Result 2024 का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। इस बीच UPMSP के सचिव दिव्यकांत शुक्ला की तरफ से अहम नोटिस जारी हुआ है।

Image

UP Board 10th 12th Result 2024 Date

Photo : iStock

UP Board 10th 12th Result 2024 Date: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब रिजल्ट जारी करने की तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच UPMSP के सचिव दिव्यकांत शुक्ला की तरफ से अहम नोटिस जारी हुआ है।

यूपी बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि 10वीं और 12वीं के छात्रों को फर्जी कॉल्स आ रहे हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को नंबर बढ़ाने के लिए कॉल्स आ रहे हैं। बोर्ड ने ऐसे साइबर ठगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। बोर्ड का कहना है कि ऐसे फर्जी कॉल से सावधान रहने की जरूरत है।

UP Board की ओर से दी गई जानकारी

UP Board Result 2024 जल्द होगा जारी

UPMSP ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर की कॉपियों की जांच निर्धारित अवधि से एक दिन पहले ही 30 मार्च को पूरी कर ली। इसके बाद अब रिजल्ट (UP Board High School Inter Result 2024) तैयार किया जा रहा है। रिजल्ट आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।

55 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

UPMSP ने हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया था। यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार हाई स्कूल के 29 लाख और इंटर के 25 लाख स्टूडेंट्स को है। इस बार की परीक्षाओं में 55 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे।

UPMSP द्वारा हाई स्कूल तथा इंटर के 50 लाख से अधिक स्टूडेंट्स की कुल 2.85 करोड़ कॉपियों की जांच का काम 12 दिन में पूरा कर लिया गया। पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो मूल्यांकन कार्य पूरा होने के 3 सप्ताह के भीतर UPMSP द्वारा हाई स्कूल व इंटर परीक्षाफल की घोषणा की जाती है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article