एजुकेशन

UP Board Result 2023: मूल्यांकन प्रक्रिया हो गई पूरी, अब इस समय जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 5, 2023, 03:03 PM IST

UP Board 10th 12th Result 2023: क्या आप यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा 2023 के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, यदि हां, तो बता दें, आप जल्द ही इन रिजल्ट्स को देख सकेंगे, क्योंकि मूल्यांकन प्रक्रिया का काम पूरा कर लिया गया है।

Image

यूपी बोर्ड का रिजल्ट 2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही यूपी कक्षा 10वीं बोर्ड और 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप Upmsp की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर फेल या पास की स्थिति देख सकेंगे। बता दें, मूल्यांकन प्रक्रिया का काम पूरा कर लिया गया है, अब छात्र यहां से अनुमानित रिजल्ट डेट चेक कर सकते हैं।

कब व कौन घोषित करेगा UP Class 10th Board and 12th Board

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले 58 लाख से अधिक छात्र परिणाम घोषित किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इन रिजल्ट की घोषणा की जाती है। बता दें, 18 मार्च, 2023 से कक्षा 10 और 12 के प्रश्नपत्रों का मूल्यांकन चल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की कुल 3.19 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा चुकी है जबकि 1.6 करोड़ के आसपास आंसर शीट का मूल्यांकन किया जा चुका है।

चूंकि सभी कॉपियों का मूल्यांकन हो गया है, ऐसे मं UPMSP द्वारा अब कभी भी रिजल्ट डेट की घोषणा की जा सकती है। रिपोर्टों के अनुसार, यूपी बोर्ड 2023 की करोड़ों कॉपियों की जांच के लिए 1.40 लाख परीक्षक नियुक्त किए गए थे। इस दौरान कुल 258 उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र बनाए थे, ताकि कॉपियां जल्दी चेक की जा सकें, यह संकेत है कि उत्तर प्रदेश बोर्ड जल्द ही यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 क्लास 10 और यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 क्लास 12 का रिजल्ट जारी कर सकता है।

एक बार परिणाम की तारीख और समय की घोषणा हो जाने के बाद, इसे यहां (टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल) अपडेट किया जाएगा। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड और मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक जल्द ही पाएंगे।

UP Board Exams 2023 का आयोजन 16 फरवरी, 2023 से 4 मार्च 2023 तक किया गया था। यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 3 मार्च, 2023 को और कक्षा 12 की परीक्षा 4 मार्च, 2023 को समाप्त हुई थी।

पिछले साल का टॉपर

जैसे ही यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट जारी होगा, यहां टॉपर्स लिस्ट भी दे दी जाएगी, पिछले साल के हाईस्कूल टॉपर की बात करें, तो प्रिंस पटेल ने 586 (97.67%) अंक लाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। प्रिंस ने 600 में से 586 अंक प्राप्त किए थे। जबके 12वीं में दिव्यांशी ने 500 में से 477 अंक हासिल कर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया था।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article