एजुकेशन

UP Board Result 2023: हैंग हो गई वेबसाइट, कोई बात नहीं, इस सिंपल तरीके से चेक करें यूपी बोर्ड का रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 25, 2023, 01:43 PM IST

UP Board 10th 12th Result 2023: क्या आप वेबसाइट हैंग होने की वजह से यूपी बोर्ड का रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं? तो यहां से जानें रिजल्ट देखने का क्या क्या तरीका है। इन रिजल्ट को आधिकारिक तौर पर upmsp.edu.in पर जारी किया गया है।

Image

इन सिंपल तरीको से देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने प्रयागराज कार्यालय से कक्षा 10 और 12 के परिणाम घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड के छात्र अपना नाम और रोल नंबर दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस बार 58,85,745 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। उनमें से 4,31,571 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी, यानी 54 लाख के आपास छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया है।

यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का देखें सारे तरीके

  • एसएमएस से देखें यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड परिणाम
  • अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
  • UP10 या UP12<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें
  • 56263 पर एसएमएस भेजें
  • यूपी बोर्ड आपको उसी मोबाइल फोन पर रिजल्ट भेजेगा।

ऑनलाइन देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट

  • सबसे पहले upresults.nic.in पर जाएं।
  • UP Board Class 10, 12 Result 2023 लिंक पर जाएं।
  • वर्ष '2023' चुनें और अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर खुल जाएगा।

उमंग ऐप से देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट

  • अपने मोबाइल में उमंग ऐप को ओपन करें।
  • होमपेज पर, सभी सेवाओं के टैब पर क्लिक करें और फिर सीबीएसई 12वीं परिणाम 2023 की जांच करने के लिए सीबीएसई विकल्प का चयन करें।
  • दिए गए स्थानों में आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  • अपना परिणाम देखें और डाउनलोड करें।

यूपी बोर्ड 2023 कंपार्टमेंट परीक्षा

यूपी बोर्ड पहले प्रयास में फेल हुए उम्मीदवारों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा। जिन उम्मीदवारों के बोर्ड परीक्षा में 33% से कम अंक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक के माध्यम से कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article