UP Board 10th 12th Result 2023 Date,
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशनक के मुताबिक इस बार कक्षा 10वीं 12वीं के कॉपियों के मूल्यांकन के लिए कुल 1 लाख 43 हजार 933 परीक्षकों को नियुक्त किया (UP Board Result 2023 Date) गया था। तथा कुल 3 करोड़ 19 लाख कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। बता दें इस बार करीब 58 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए अपना मूल्यांकन करवाया था, जिसमें 10वी कक्षा के लिए कुल 31 लाख 16 हजार 487 छात्र और इंटर के 27 लाख 69 हजार 258 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
UP Board 10th 12th Result 2023, ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम
- UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmdp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Board Class 10th 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप अपनी मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।
एसएमएस के माध्यम से चेक करें रिजल्ट
इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं। यहां UPMSP10 या UPMSP12 टाइप कर बिना स्पेस दिए अपना रोल नंबर दर्ज करें और 56263 पर भेजें। रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
पास होने के लिए इतने प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रैक्टिकल व थ्योरी में अलग अलग पास होना अनिवार्य है। छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो निराश या परेशान ना हों। रिजल्ट जारी होने के 15 से 30 दिनों के भीतर बोर्ड कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित करवाता है। लेकिन यदि आप कंपार्टमेंट की परीक्षा में पासिंग मार्क्स नहीं लाते हैं, तो फेल माने जाएंगे।
कब मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट
बता दें रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। तब तक डिजिटल मार्कशीट वैलिड होगी।
