UP B.ED JEE 2025 Notification: कब जारी हुआ था नोटिफिकेशन
बता दें यहां आवेदन करने के लिए नोटिफिकेशन 6 फरवरी को जारी किया गया था। रजिस्ट्रेशन 15 फरवरी 2025 को शुरू हुआ था। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी गई है। विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 1 मई से 5 मई 2025 तक है। आवेदन पत्र में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 6 मई से 9 मई 2025 तक का समय दिया जाएगा। कयास लगाया जा रहा है कि 25 मई 2025 तक एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
UP B.ED JEE Regitration 2025 : कैसे करें आवेदन
- bujhansi.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP B.ED Jhansi JEE 2025 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा भरें, लॉगिन क्रेडेंशियल आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की छायाप्रति निकाल लें
UP B.ED JEE Regitration 2025: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन के लिए अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारौं को 1400 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है।
