UP Assistant Teacher Recruitment: 150 अंकों की होगी परीक्षा, आयोग ने जारी किया नया परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

UP Assistant Teacher Recruitment Exam 2025: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा संरचना और विस्तृत पाठ्यक्रम जारी कर दिया है।

UP Assistant Teacher Recruitment Exam 2025: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा संरचना और विस्तृत पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार भर्ती परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी और इसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा तथा परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।

UPESSC ने जारी किया सहायक अध्यापक भर्ती का नया पैटर्न

UPESSC ने जारी किया सहायक अध्यापक भर्ती का नया पैटर्न

रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य परीक्षा 11 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। सामाजिक विज्ञान और संगीत विषय की परीक्षाएं अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रिक्त पदों की अंतिम संख्या अभी तक आयोग के पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें और नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें।

End of Feed