UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक मिलेगा आपत्ति दर्ज करने का मौका, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

UP Assistant Professor Answer Key 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

UP Assistant Professor Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (विज्ञापन संख्या 04/2026) के पदों सिलेक्शन के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा 19 और 20 नवंबर 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की और रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अब अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई उम्मीदवार को आपत्ति दर्ज करनी है, तो उसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो खोल दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवार आपत्ति की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर सकते हैं।

UP Assistant Professor Answer Key 2026

UP Assistant Professor Answer Key 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

उम्मीदवारों को बता दें कि आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है। इसके बाद विंडो क्लोज हो जाएगी और किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसलिए सलाह है कि समय रहते प्रक्रिया को पूरी करें।

End of Feed