एजुकेशन

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में यूजी और इंटीग्रेटेड पीजी एडमिशन शुरू, 21 जुलाई तक करें आवेदन

University of Hyderabad Admission 2026: यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद (UoH) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पोस्टग्रेजुएट (Integrated PG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Image

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में यूजी और इंटीग्रेटेड पीजी एडमिशन शुरू

University of Hyderabad Admission 2026: देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद (UoH) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पोस्टग्रेजुएट (Integrated PG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इस वर्ष विश्वविद्यालय 17 स्नातक और इंटीग्रेटेड पीजी कार्यक्रमों में दाखिले का अवसर दे रहा है। इन पाठ्यक्रमों में विज्ञान, मानविकी, सामाजिक विज्ञान और अन्य विषयों से जुड़े कई लोकप्रिय कार्यक्रम शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने संबंधित विषयों के साथ CUET UG 2026 परीक्षा दी है और निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। अंतिम चयन मेरिट और CUET स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

21 जुलाई तक आवेदन

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 में शामिल हो चुके छात्रों के लिए अच्छी खबर है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट पर जाकर 21 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश पूरी तरह CUET UG 2026 के स्कोर के आधार पर होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय 3 अगस्त को काउंसलिंग के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और सीट आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद की आधिकारिक वेबसाइट uohyd.ac.in पर जाएं।

इसके बाद UG एवं इंटीग्रेटेड PG एडमिशन लिंक पर क्लिक कर नया पंजीकरण करें।

व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरने के बाद CUET UG 2026 से संबंधित विवरण दर्ज करें।

निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

देशभर के लाखों छात्र CUET UG के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला लेते हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article