एजुकेशन

UKSSSC Vacancy Notification: उत्तराखंड में कंप्यूटर प्रोग्रामर से लेकर कैमरा मैन तक की भर्ती, 10 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

UKSSSC Recruitment notification Sarkari Naukri: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य के विभिन्न विभागों में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में मनोवैज्ञानिक, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, प्रशिक्षक, अनुदेशक, कैमरा मैन, फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर, और जूनियर तकनीकी सहायक जैसे पद शामिल हैं।

Image

UKSSSC Vacancy Notification: उत्तराखंड में भर्ती

UKSSSC Recruitment notification Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य के विभिन्न विभागों में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 तय की गई है। इन पदों में मनोवैज्ञानिक, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, प्रशिक्षक, अनुदेशक, कैमरा मैन, फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर, और जूनियर तकनीकी सहायक जैसे पद शामिल हैं। जानें इन पदों के लिए आवेदन कैसे करना है।

Latest Sarkari Naukri: आवेदन की तिथियां

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार आवेदन में संशोधन 3 से 5 जनवरी 2026 तक कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 9 मार्च 2026 से प्रस्तावित है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम आयोग बाद में जारी करेगा।

Job Alert: लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा चयन

लिखित परीक्षा का आयोजन 9 मार्च 2026 से प्रस्तावित है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकता है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी पदों, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। आवेदन भी यहीं से किए जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करने की अपील की है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article