UK Board 10th Result 2023: कब तक जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? ubse.uk.gov.in पर ये है अपडेट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 3, 2023, 07:09 PM IST

Uttarakhand Board Class 10 Result 2023: उत्तराखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के लिए परिणाम को लेकर आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर अपडेट जारी किया जाएगा। इसके लिए लिंक भी आधिकारिक तौर पर बहुत जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है, जिसे उम्मीदवार यहां पर चेक कर सकेंगे।

UK Board 10th Result 2023 Date: उत्तराखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा मार्च और अप्रैल में सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने के बाद बोर्ड आगामी महीने में इसका रिजल्ट घोषित करने वाला है। छात्र अपना यूके बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड कक्षा 10वीं की रिजल्ट डेट को लेकर फिलहाल कोई भी अपडेट नहीं आया है। इस साल नामांकित छात्र अपना यूके 10वीं कक्षा 2023 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा।

UK Uttarakhand Board Class 10th Result 2023

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023

यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक (Uttarakhand Board Result 2023)

आधिकारिक वेबसाइट -uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in के साथ-साथ छात्र तीसरे पक्ष की वेबसाइट पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं। ये वेबसाइटें मददगार होंगी क्योंकि भारी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की वेबसाइट रिस्पॉन्स देने में नाकाम रहती है। बीते साल 10वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 77.74 प्रतिशत रहा था।

End of Feed