एजुकेशन

RBSE 8th Result 2023 Date: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट इस डेट को होगा जारी, चेक करें अपडेट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 3, 2023, 08:46 PM IST

Rajasthan Board Result 2023: आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2023 इस सप्ताह जारी किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर और पूछे गए अन्य विवरण का उपयोग करके रिजल्ट को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2023 पर लेटेस्ट अपडेट को भी यहां पर देखा जा सकता है।

Image

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2023

RBSE, Rajasthan Board Class 8th Result 2023: आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2023 इस सप्ताह जारी किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा शिक्षा निदेशालय राजस्थान आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर राजस्थान 8वीं रिजल्ट 2023 के लिए घोषणा करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर और पूछे गए अन्य विवरण का उपयोग करते हुए राजस्थान बोर्ड रिजल्ट को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2023 डेट:

रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 वीं का परिणाम 2023 8 मई तक जारी किया जाएगा। हालांकि, आरबीएसई परिणाम 2023 की तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

एक बार घोषित होने के बाद, राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 लिंक आधिकारिक वेबसाइटों जैसे rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यहां बताए स्टेप्स के माध्यम से अपनी आरबीएसई मार्कशीट को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

RBSE, Rajasthan Board 8th Result 2023: आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 के लिंक को क्लिक करें।

एक नया लॉग इन पेज खुलेगा और फिर यहां पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।

अपने राजस्थान बोर्ड रिजल्ट विवरण को दर्ज करके सब्मिट करें और आरबीएसई रिजल्ट देखें।

राजस्थान बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को चेक करके अपने पास डाउनलोड कर लें।

भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी निकालकर अपने पास रख लें।

आरबीएसई राजस्थान कक्षा 8वीं परीक्षा 11 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। कथित तौर पर लगभग 13 लाख छात्र आरबीएसई कक्षा 8वीं एग्जाम 2023 के लिए उपस्थित हुए थे और परीक्षा कुल मिलाकर 9500 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। आरबीएसई कक्षा 8वीं रिजल्ट 2022 को 8 जून को घोषित किया गया था।

राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, आरबीएसई कक्षा 8वीं परीक्षा 2022 में पास प्रतिशत 95.5 फीसदी रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल आरबीएसई 8वीं रिजल्ट और बेहतर रह सकता है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article