एजुकेशन

UK Board 10th Result 2023: कब तक जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? ubse.uk.gov.in पर ये है अपडेट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 3, 2023, 07:09 PM IST

Uttarakhand Board Class 10 Result 2023: उत्तराखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के लिए परिणाम को लेकर आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर अपडेट जारी किया जाएगा। इसके लिए लिंक भी आधिकारिक तौर पर बहुत जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है, जिसे उम्मीदवार यहां पर चेक कर सकेंगे।

Image

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023

UK Board 10th Result 2023 Date: उत्तराखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा मार्च और अप्रैल में सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने के बाद बोर्ड आगामी महीने में इसका रिजल्ट घोषित करने वाला है। छात्र अपना यूके बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड कक्षा 10वीं की रिजल्ट डेट को लेकर फिलहाल कोई भी अपडेट नहीं आया है। इस साल नामांकित छात्र अपना यूके 10वीं कक्षा 2023 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा।

यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक (Uttarakhand Board Result 2023)

आधिकारिक वेबसाइट -uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in के साथ-साथ छात्र तीसरे पक्ष की वेबसाइट पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं। ये वेबसाइटें मददगार होंगी क्योंकि भारी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की वेबसाइट रिस्पॉन्स देने में नाकाम रहती है। बीते साल 10वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 77.74 प्रतिशत रहा था।

SMS से भी चेक कर सकेंगे उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: इसके अलावा छात्र केवल एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्रों को केवल 'UK10 <स्पेस> रोल नंबर' को टाइप करना होगा और फिर इसे नंबर 56263 पर भेज देना होगा। एक बार परिणाम की घोषणा हो जाने के बाद छात्र 10वीं से आगे की पढ़ाई के लिए अपनी स्ट्रीम का चुनाव कर सकेंगे।

यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक 2023 (UK Board Exam Result Link)

हर साल की तरह इस साल भी लाखों छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बोर्ड अधिसूचित तारीखों पर 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी करेगा। छात्र अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें