UGC NET Result 2024: जारी होने जा रहा यूजीसी नेट रिजल्ट, ugcnet.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट एग्जाम का रिजल्ट (UGC NET Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपना रिजल्ट (UGC NET December Result 2024) चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UGC NET Result 2024

UGC NET Result 2024

UGC NET June Result 2024: ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक देश के विभिन्न केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 सवाल पूछे गए। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed