एजुकेशन

UGC NET Result 2023: जारी होने जा रहा यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 10, 2023, 02:51 PM IST

UGC NET Result 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 जल्द ही घोषित होने वाला है। UGC NET दिसंबर का रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर चेक कर सकेंगे। लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट लिंक व रिजल्ट डेट के लिए पूरी खबर देखें।

Image

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का रिजल्ट 2023

University Grants Commission, UGC NET Result 2023 की घोषणा जल्द होने वाली है। यह परिणाम इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। UGC NET दिसंबर सेशन का रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन क्रेडिंशियल डालकर अपना स्कोर देख सकेंगे। इन रिजल्ट्स को ugcnet.nta.nic.in पर से चेक किया जा सकेगा। लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट लिंक व एक्सपेक्टेड रिजल्ट डेट देखें।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा इस सप्ताह यूजीसी नेट परिणाम घोषित किया जा सकता है। NTA ने दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की पहले ही जारी कर दी थी, यही कारण है कि रिजल्ट को लेकर कयास तेज हो गए हैं।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा या UGC NET दिसंबर 2022 के परिणाम चेक करने का आसान तरीका:-

  • सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in और ntaresuts.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कैंडिडेट एक्टिविटीज के तहत NTA UGC NET रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आपको लॉगिन करने के लिए UGC NET दिसंबर 2022 क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
  • आप UGC NET दिसंबर 2022 का रिजल्ट सबमिट और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट रिजल्ट कब तक अप्रेल 2023
यूजीसी नेट परीक्षा तिथि 21 फरवरी से 16 मार्च
कितने चरणों में हुई परीक्षा पांच चरणों में
यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक ugcnet.nta.nic.in
ध्यान रहे, क्रेडेंशियल के रूप में उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं।

पांच चरणों का एक साथ आएगा UGC NET Result 2023

UGC NET दिसंबर सत्र 21 फरवरी, 2023 से 16 मार्च, 2023 तक आयोजित किया गया। इस बार परीक्षा को पांच चरणों में संपन्न कराया गया। यूजीसी NET परीक्षा कुल 83 पेपरों के लिए आयोजित की गई थी। इस दौरान लगभग 8,34,537 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article