एजुकेशन

NTA UGC NET Result 2023: ugcnet.nta.nic.in पर जारी होने जा रहा यूजीसी नेट रिजल्ट, ऐसे करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 3, 2023, 02:34 PM IST

NTA UGC NET Result 2023 Date and Time: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट परिणाम 2022.23 जारी करेगी। यह रिजल्ट इन्हीं दिनों में संभवतः अप्रेल के पहले सप्ताह में जारी होने के अवसर हैं, उम्मीदवार यहां से अनुमानित तिथि, रिजल्ट चेक करने का तरीका व लिंक चेक कर सकते हैं।

Image

यूजीसी नेट रिजल्ट 2023

NTA UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। इन रिजल्ट्स की घोषणा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा ugcnet.nta.nic.in पर की जाएगी। अभी तक की मिली रिपोेर्ट के अुनसार, रिजल्ट इन्हीं दिनों में संभवतः अप्रेल के पहले सप्ताह में जारी होने के अवसर हैं, उम्मीदवार यहां से अनुमानित तिथि, रिजल्ट चेक करने का तरीका व लिंक चेक कर सकते है।

जानें पासिंग मार्क्स के बारे में

सामान्य वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40 प्रतिशत है और आरक्षित वर्ग (ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, एससी - एसटी) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए पेपर I और II दोनों के लिए 35 प्रतिशत है।

UGC NET December 2022 cycle के लिए परीक्षा 21 फरवरी, 2023 से 16 मार्च, 2023 तक 186 शहरों में 663 केंद्रों पर 32 पालियों में 83 विषयों के लिए पांच चरणों में आयोजित की गई थी। UGC NET Answer Key 23 मार्च, 2023 को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 25 मार्च रात 11.50 बजे तक थी।

परीक्षा के लिए 8 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, यूजीसी नेट 2023 जून चक्र 13 जून, 2023 से 22 जून, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। दिसंबर 2022 चक्र के परिणाम घोषित होने के बाद विवरण जल्द ही जारी किया जाएगा। अपडेट के लिए, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी विजिट करते रहें।

यूजीसी नेट परीक्षा 2023 रिजल्ट तैयार

जो उम्मीदवार यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल हुए हैं, उनका रिजल्ट तैयार कर लिया गया है? अब कुछ औपचारिकताओं के बाद में यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में पास होंगे वे भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के साथ-साथ जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए भी पात्र होंगे।

NTA UGC NET Result 2023 (Link) ugcnet.nta.nic.in 2023 के साथ साथ Cut off & Scorecard भी जारी किया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article