UGC NET December Result 2023, Sarkari Result 2023: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम का रिजल्ट (UGC NET December Result) आज जारी कर सकता है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट (UGC NET Result 2023) की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UGC NET Result 2023: लाखों स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 21 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक देश के 663 केंद्रों पर 32 शिफ्ट में आयोजित की गई। यह परीक्षा 83 विषयों के लिए कुल 5 चरणों में हुई थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल परीक्षा में कुल 8,34,537 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
UGC NET Result 2023 Today: आज जारी होगा रिजल्ट
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर-की 23 मार्च को जारी की गई। जिस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फिर 6 अप्रैल को फाइनल आंसर-की जारी हुई। अब एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतीजे आज शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
How to download UGC NET December Result 2023
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए जून सेशन का नोटिफिकेशन जारी करेगा। बता दें कि एग्जाम की डेट पहले ही घोषित कर दी गई थी। जिसके अनुसार यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा 13 जून से 22 जून होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
